Since: 23-09-2009
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। वर्ष 2027 से राज्य के सभी स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष अनिवार्य होगी। इसके साथ ही नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा और 31 मार्च तक चलेगा। स्कूल खुलते ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा विद्यार्थियों को किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल जैसी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके बाद 1 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, यह व्यवस्था CBSE के शैक्षणिक कैलेंडर की तर्ज पर लागू की जा रही है। वर्तमान में स्कूल 16 जून से खुलते हैं, जिससे प्रवेश और अन्य प्रक्रियाओं के कारण नियमित पढ़ाई में देरी होती है। नए कैलेंडर से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलेगा, पाठ्यक्रम समय पर पूरा होगा और बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में भी सुधार की उम्मीद है। साथ ही, सीजी बोर्ड और CBSE के शैक्षणिक सत्रों के बीच का अंतर भी काफी हद तक समाप्त हो जाएगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |