Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सोनम रघुवंशी की जमानत पर संकट, 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
Sonam Raghuvanshi

मेघालय हनीमून मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को सुनवाई करेगा। मेघालय सरकार ने अदालत से उनकी जमानत निरस्त करने की अपील की है, जबकि सोनम ने अपने जवाबी हलफनामे में दावा किया है कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि अभियोजन का पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है और आरोपों को संदेह से परे साबित करना अभियोजन पक्ष की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह ट्रायल में पूरा सहयोग कर रही हैं और जमानत रद्द करने का कोई कानूनी आधार नहीं बनता।

 

सोनम ने अदालत को बताया कि चार्जशीट में 90 गवाहों के नाम हैं, लेकिन अब तक केवल चार गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं, जबकि 86 गवाहों से पूछताछ बाकी है। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर 2025 से सात महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद ट्रायल की रफ्तार धीमी है और इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। सोनम 28 अप्रैल 2026 से जमानत पर हैं और उनका कहना है कि वह लगातार शिलांग में रहकर अदालत की सभी शर्तों का पालन कर रही हैं। अब उनकी जमानत बरकरार रहेगी या रद्द होगी, इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई की सुनवाई में करेगा।

Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.