Since: 23-09-2009
मौसम विभाग की ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में घने बादल दिखाई दे रहे हैं, जबकि राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में बादलों की कमी दर्ज की गई है। इसी वजह से इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना जताई गई है। वहीं बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार फिलीपींस के पास प्रशांत महासागर में बने सुपर टायफून 'बावी' का असर बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रहा है। इसके कारण नया लो-प्रेशर सिस्टम बनने की संभावना फिलहाल कम है, जिससे दो दिन बाद देश के कई हिस्सों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। हालांकि इस बार मानसून ने सामान्य समय से पहले, केवल 36 दिनों में पूरे देश को कवर कर लिया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |