Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्वच्छ भारत मिशन बंद होने से पहले MP सरकार का बड़ा फैसला, संविदा कर्मचारियों का होगा समायोजन
MP government, Swachh Bharat Mission: Contractual employees t

मध्य प्रदेश सरकार ने 'स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)' के 31 मार्च 2027 को समाप्त होने से पहले संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। मिशन बंद होने के बाद कर्मचारियों को सेवा मुक्त करने के बजाय अन्य सरकारी विभागों और योजनाओं में समायोजित किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इसके लिए विभिन्न विभागों से संविदा के रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। इनमें मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क प्राधिकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत राज संचालनालय, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, राजीव गांधी जलग्रहण मिशन, वाल्मी (WALMI) और SIRD जबलपुर सहित कई संस्थान शामिल हैं।

 

सरकार की योजना के अनुसार राज्य, जिला और जनपद स्तर पर कार्यरत प्रोग्रामर, उपयंत्री, मानचित्रकार, लेखापाल, सहायक ग्रेड, डाटा एंट्री ऑपरेटर, जिला समन्वयक, परियोजना अधिकारी और ब्लॉक समन्वयकों का रिक्त पदों पर समायोजन किया जाएगा। इस फैसले से एक ओर संविदा कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित रहेगी, वहीं दूसरी ओर विभिन्न सरकारी योजनाओं को पहले से प्रशिक्षित और अनुभवी मानव संसाधन उपलब्ध होगा, जिससे योजनाओं के संचालन में भी तेजी आएगी।

Priyanshi Chaturvedi 11 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.