Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
न्यूजीलैंड में बोले पीएम मोदी- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है, जनसंख्या नहीं जनभावना है अहम
PM Modi, New Zealand, public sentiment, population

नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए करीब 25-30 साल पुरानी अपनी यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब वह किसी सरकारी पद पर नहीं थे, तब न्यूजीलैंड आए थे और यहां उन्हें उपहार में एक मफलर, एक कैप और एक जोड़ी दस्ताने मिले थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह आज भी वही मफलर संभालकर रखते हैं और इस यात्रा के दौरान भी उसे अपने साथ लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि यह उपहार उनके लिए भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के लिए किसी देश की जनसंख्या का आकार नहीं, बल्कि वहां के लोगों की सद्भावना और जनकल्याण की भावना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत ने न्यूजीलैंड से कई बातें सीखी हैं और आगे भी सीखता रहेगा। इससे पहले मोदी ने क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें 18 महत्वपूर्ण फैसलों और 10 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर लगभग 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य भी तय किया।

Priyanshi Chaturvedi 11 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.