Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ई-चालान भरने में सावधानी, थर्ड पार्टी ऐप से लग सकता है अतिरिक्त शुल्क
Exercise caution , paying e-challans; third-party apps ,charge extra fees.

राजधानी में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर अब कैमरों के जरिए ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। हालांकि कई वाहन मालिक भारत सरकार के अधिकृत mParivahan ऐप की बजाय थर्ड पार्टी ऐप से चालान जमा कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें जुर्माने के अलावा सर्विस चार्ज, लीगल फीस और जीएसटी के नाम पर कई गुना अतिरिक्त राशि चुकानी पड़ रही है। ट्रैफिक अधिकारियों का कहना है कि पुलिस या आरटीओ द्वारा जारी चालान पर किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता और सरकारी प्लेटफॉर्म पर भुगतान पूरी तरह बिना अतिरिक्त चार्ज के किया जा सकता है।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से केवल अधिकृत mParivahan ऐप या सरकारी ई-चालान पोर्टल के माध्यम से ही भुगतान करने की अपील की है। साइबर विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि संदिग्ध थर्ड पार्टी ऐप और एपीके फाइल डाउनलोड करने से मोबाइल हैक होने और बैंक खाते से धोखाधड़ी का खतरा बढ़ सकता है। वहीं आंकड़ों के अनुसार राजधानी में ट्रैफिक चालानों और वसूले गए जुर्माने में पिछले पांच वर्षों के दौरान लगातार तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 
Priyanshi Chaturvedi 12 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.