Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सतना में बदहाल सड़क बनी मुसीबत, मरीज को खाट पर ले जाना पड़ा अस्पताल
Satna, patient , hospital ,  cot.

सतना जिले की कोठी तहसील के रामपुरा गांव में सड़क की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। पैरालिसिस से पीड़ित बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों और ग्रामीणों को उन्हें खाट पर लिटाकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक कीचड़ भरे कच्चे रास्ते से मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा, क्योंकि गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र की खराब सड़क व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

 

करीब 100 घरों वाले इस गांव की सड़क लगभग 20 साल पहले बनाई गई थी, लेकिन उसके बाद मरम्मत नहीं होने से वह पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बरसात में रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को खाट या कंधों के सहारे मुख्य सड़क तक लाना मजबूरी बन जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Priyanshi Chaturvedi 12 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.