Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पहलगाम में बादल फटा, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; देश के 70% हिस्से से कमजोर पड़ा मानसून
Pahalgam, landslide , Uttarakhand; monsoon weakens, country.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। कई खेत जलमग्न हो गए और सड़क बह गई। वहीं उत्तराखंड के विकासनगर स्थित लखवाड़ हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के पास भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड हो गई, जिसमें कई वाहन और मशीनें मलबे में दब गईं। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिससे स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है।

 

दूसरी ओर, देश के करीब 70% हिस्से से मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 9 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी में कोई नया मजबूत लो-प्रेशर सिस्टम नहीं बनने और मानसून ट्रफ के उत्तर की ओर खिसकने से मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। इसके चलते राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना कम है, जबकि तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 12 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.