Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नकटी विस्थापन विवाद: AAP ने विधायक अनुज शर्मा के घर का किया घेराव
Nakti displacement dispute: AAP ,MLA Anuj Sharma

रायपुर के नकटी गांव में विस्थापित परिवारों के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के निवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को हटाकर विधायक कॉलोनी बनाने का फैसला अन्यायपूर्ण है और प्रभावित लोगों का सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चरागाह भूमि पर प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के फैसले पर पुनर्विचार और गरीबों, महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई।

 

प्रदर्शन का नेतृत्व रायपुर जिलाध्यक्ष नवनीत नंदे और यूथ विंग के जिलाध्यक्ष विकास दास मानिकपुरी ने किया। पार्टी ने कहा कि नकटी के सभी प्रभावित परिवारों को न्याय और पुनर्वास मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि 29 जून को नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद यह मामला लगातार राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस के विरोध के बाद अब आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से राज्य सरकार पर राजनीतिक दबाव और बढ़ गया है।

Priyanshi Chaturvedi 13 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.