Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: 40 हजार करोड़ निवेश और 35 हजार रोजगार का लक्ष्य
 MP Tech Growth Conclave 3.0: Target , investment , jobs

भोपाल में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। प्रदेश को तकनीक और उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अब केवल कृषि प्रधान राज्य नहीं रहा, बल्कि यहां ड्रोन, रक्षा उपकरण और अत्याधुनिक तकनीकों के निर्माण की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कॉन्क्लेव के दौरान 51 विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनके माध्यम से प्रदेश में करीब 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश और 35 हजार रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मध्यप्रदेश को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने बताया कि बार्सिलोना यात्रा के बाद स्पेन, अमेरिका और कनाडा की कंपनियों ने प्रदेश में 228 करोड़ रुपये का निवेश किया है तथा 1 गीगावाट क्षमता वाले एआई डेटा सेंटर परियोजना पर भी काम आगे बढ़ रहा है।

 
Priyanshi Chaturvedi 13 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.