Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उज्जैन के प्लास्टिक गोदाम में 15 घंटे से धधक रही आग, करोड़ों का नुकसान
Fire raging ,Ujjain plastic warehouse; losses

उज्जैन जिले के बड़नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित विक्रम ट्रेडिंग कंपनी के प्लास्टिक और बारदान से भरे गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलने के बाद बड़नगर और उज्जैन से पांच दमकल वाहन तथा 28 पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे, लेकिन करीब 15 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। गोदाम के आसपास रिहायशी क्षेत्र और पेट्रोल पंप होने के कारण प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है।

 

गोदाम संचालक नरपत सिंह के अनुसार आग से एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। लगातार धधकती आग के कारण गोदाम की दीवारें भी कमजोर हो गई हैं, जिन्हें सुरक्षा के मद्देनजर गिराने की तैयारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Priyanshi Chaturvedi 13 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.