Since: 23-09-2009
देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून 20 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बांग्लादेश और पूर्वोत्तर क्षेत्र के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम तथा पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 18 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 6-7 दिनों तक व्यापक बारिश का अनुमान जताया गया है।
लगातार बारिश से उत्तराखंड में हालात प्रभावित हुए हैं, जहां भूस्खलन के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 126 सड़कें बंद हैं। हरियाणा में हिमाचल से छोड़े गए पानी के चलते यमुना और मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बीच रविवार को नदी में नहाने गए चार बच्चे तेज बहाव में बह गए, जिससे प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे सावधानी बरतने की अपील की है
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |