Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर में अवैध खैर लकड़ी की बड़ी खेप जब्त, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
Large consignment ,  Khair wood seized , Raipur,  smuggling network

छत्तीसगढ़ वन विभाग ने रायपुर में एक गोदाम पर छापेमारी कर दो ट्रक से अधिक अवैध खैर की लकड़ी जब्त की है। विभाग के अनुसार, लकड़ी हरियाणा भेजी जानी थी, जहां इसका उपयोग मुख्य रूप से कत्था बनाने में किया जाता है। कार्रवाई के दौरान गोदाम को सील कर दिया गया है और जब्त लकड़ी के स्रोत व परिवहन नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के निर्देशन में राज्य उड़नदस्ता और रायपुर वन विभाग की संयुक्त टीम ने की।

वन विभाग के मुताबिक, इस मामले से जुड़े व्यक्ति के खिलाफ पहले भी अवैध लकड़ी तस्करी का मामला दर्ज हो चुका है। करीब पांच वर्ष पहले उससे संबंधित एक ट्रक अवैध लकड़ी के साथ पकड़ा गया था, जिसमें राजसात की कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा गया था। विभाग ने यह भी बताया कि संबंधित व्यक्ति का नाम पहले वन्यजीव अपराधों, जिनमें तेंदुए की खाल के अवैध व्यापार से जुड़े मामले भी शामिल हैं, में सामने आ चुका है। फिलहाल पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
Priyanshi Chaturvedi 14 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.