Since: 23-09-2009
देश के बड़े हिस्से में जुलाई के दौरान मानसून पर ब्रेक जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश क्षेत्रों में अगले 6-7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी। मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 3% और उत्तर प्रदेश में 19% कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि राजस्थान में कई इलाकों में बारिश नहीं हुई। इस बीच तापमान और नमी बढ़ने से हीट इंडेक्स में भी इजाफा हुआ है, जिससे लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हो रही है।
दूसरी ओर, पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में कुमे नदी में आई बाढ़ के बाद भारत-चीन सीमा के पास तैनात ITBP के 15 जवानों से संपर्क टूट गया है। वहीं, असम, बिहार, मेघालय और सिक्किम में भी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई गांव जलमग्न हो गए हैं, सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |