Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नकटी कार्रवाई पर विधानसभा में हंगामा, सरकार ने बताया संवैधानिक
 Assembly , Nakti

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव लाकर आरोप लगाया कि गरीब परिवारों के मकानों पर की गई कार्रवाई मानवाधिकारों का उल्लंघन है और इसे "बुलडोजर कल्चर" का उदाहरण बताया। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रस्ताव खारिज कर दिया, जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी की। हंगामे के चलते सभी कांग्रेस विधायक निलंबित कर दिए गए।

 

सरकार की ओर से मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि नकटी में अतिक्रमण हटाने की पूरी प्रक्रिया कानून और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की गई। उन्होंने बताया कि सभी प्रभावित लोगों को पहले नोटिस और सूचना दी गई थी, पुनर्वास की व्यवस्था भी की गई तथा कार्रवाई के दौरान किसी के घरेलू सामान को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। सरकार ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया।

Priyanshi Chaturvedi 15 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.