नकटी बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस की 14 किमी पदयात्रा
रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में राजभवन तक 14 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली। इसमें पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, अनिला भेड़िया, प्रमोद दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रभावित परिवार शामिल हुए। कांग्रेस राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग करेगी। पदयात्रा के चलते श्रीराम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड करीब पांच घंटे के लिए बंद रखी गई है।
इस दौरान दीपक बैज के पैर में पहले से आई मोच पदयात्रा के दौरान बढ़ गई, जिसके बाद उन्हें कार से राजभवन के लिए रवाना होना पड़ा। बैज ने बताया कि राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा गया है और अनुमति मिलने पर प्रतिनिधिमंडल उन्हें ज्ञापन सौंपकर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगा।