Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
महाकाल मंदिर में एआई से बना फर्जी वीआईपी पास, तीन श्रद्धालु पकड़े गए
Fake VIP pass , AI , Mahakal Temple; three devotees caught

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर फर्जी वीआईपी पास बनाने का मामला सामने आया है। भोपाल के भरत उइके (19) और उसके दो नाबालिग साथियों ने कथित तौर पर एआई टूल की मदद से गर्भगृह दर्शन का नकली पास तैयार कर मंदिर में प्रवेश किया। सुरक्षा जांच के दौरान पास पर "गर्भगृह दर्शन" लिखा देखकर कर्मचारियों को संदेह हुआ, क्योंकि पिछले ढाई वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश बंद है। बारकोड और अन्य विवरणों की जांच में पास फर्जी निकला, जिसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एआई की मदद से वीआईपी पास जैसा फॉर्मेट तैयार किया था। मुख्य आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, जबकि दोनों नाबालिगों के मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मंदिर की डिजिटल सुरक्षा और प्रवेश पास सत्यापन प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 15 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.