Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
ट्विशा केस: गिरिबाला के वकील बोले- वॉयस सैंपल देने से कभी नहीं किया इनकार
Twisha case,  Giribala

बहुचर्चित ट्विशा केस में पहली बार आरोपी गिरिबाला सिंह की ओर से उनके वकील इनोश जॉर्ज कार्लो मीडिया के सामने आए। उन्होंने दावा किया कि उनके मुवक्किलों ने कभी भी वॉयस सैंपल देने से इनकार नहीं किया। उनके अनुसार, सीबीआई द्वारा दिए गए ट्रांसक्रिप्ट को पढ़ने को लेकर केवल कानूनी शंकाएं थीं और आरोपियों ने अपने अधिवक्ता से सलाह लेने का अधिकार मांगा था। इसके बावजूद गिरिबाला सिंह ने करीब तीन घंटे तक वॉयस सैंपल दिए और 11 जुलाई को ही सीबीआई को इस संबंध में अपनी सहमति भी दे दी थी।

कार्लो ने बताया कि अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों आरोपियों से सीधे पूछा था कि क्या उन्हें वॉयस सैंपल देने में कोई आपत्ति है, जिस पर उन्होंने स्पष्ट रूप से सहमति जताई। वकील के मुताबिक यह बात अदालत की आदेश पत्रिका में भी दर्ज है। उनका कहना है कि जब आरोपी पहले ही सहमत हो चुके थे, तब सीबीआई के आवेदन पर आगे बहस की आवश्यकता नहीं थी और जांच में हर स्तर पर पूरा सहयोग किया गया है।

 
Priyanshi Chaturvedi 15 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.