Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महासमुंद सामूहिक नकल मामला: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद 5 कर्मचारियों पर चार्जशीट
 Mahasamund ,mass cheating case: Charge sheets filed ,High Court

छत्तीसगढ़ के महासमुंद सामूहिक नकल मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा सचिव ने अदालत में शपथपत्र दाखिल कर बताया कि जांच के बाद चार शिक्षकों और एक चपरासी सहित कुल पांच कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट जारी की गई है। इनमें लेक्चरर गंगा प्रसाद पटेल, अनिरुद्ध आलोक भोई, दिनेश कुमार दास, सहायक शिक्षक दुर्गा प्रसाद पटेल और चपरासी विजिया बुडेक शामिल हैं। सभी को निर्धारित समय में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद विभागीय जांच आगे बढ़ेगी।

 

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने शिक्षा सचिव को अगली सुनवाई में विभागीय जांच की प्रगति और आरोपियों पर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। यदि जांच में आरोपी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

Priyanshi Chaturvedi 16 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.