Since: 23-09-2009
छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार हुआ है। एक वर्ष में एमबीबीएस की 595 नई सीटें बढ़ने से कुल सीटों की संख्या 2,330 से बढ़कर 2,925 हो गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों—कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, गीदम और कुनकुरी—के साथ एक निजी मेडिकल कॉलेज 'मां पद्मावती' को भी मान्यता दी है। नए कॉलेजों में कुल 350 सीटें उपलब्ध होंगी, जबकि पुराने कॉलेजों में 245 सीटों की बढ़ोतरी की गई है।
सीटों में वृद्धि से मेडिकल छात्रों के लिए प्रवेश के अवसर बढ़ेंगे और कट-ऑफ में भी राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती सीटों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त फैकल्टी, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना अब राज्य सरकार और चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्राथमिकता होगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |