Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
नकटी बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस की न्याय पदयात्रा, पुलिस से झड़प के बाद धरना
Congress, Nyay Padyatra , Nakti bulldozer action, police

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित 85 परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में नकटी से लोकभवन तक करीब 14 किलोमीटर लंबी न्याय पदयात्रा निकाली। यात्रा के दौरान प्रभावित परिवारों ने "नकटी में ही घर बनाकर दो" और "हमें गांव से बेदखल करना बंद करो" जैसे नारे लगाए। हालांकि पुरानी चोट उभरने के कारण दीपक बैज को बीच रास्ते से कार से लोकभवन जाना पड़ा।

 

तेलीबांधा और मेक इन इंडिया चौक के पास पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड हटाने की कोशिश के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस झड़प में एक थाना प्रभारी (टीआई) और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राज्यपाल से मिलने के लिए समय नहीं दिया गया, जिसके विरोध में पार्टी नेताओं और प्रभावित परिवारों ने लोकभवन के सामने धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया।

Priyanshi Chaturvedi 16 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.