Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च: टिकट बुकिंग अब होगी ज्यादा तेज और आसान
 IRCTC, website launched: Ticket booking

भारतीय रेलवे ने IRCTC की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट का नया बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस अपग्रेड का उद्देश्य यात्रियों को तेज, आसान और बेहतर टिकट बुकिंग अनुभव देना है। नई वेबसाइट में अब अलग-अलग क्लास की सीटों की उपलब्धता एक साथ दिखाई देगी, जिससे बार-बार सर्च करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा लॉगिन और बुकिंग के दौरान पारंपरिक कैप्चा हटाकर स्मार्ट सिस्टम लागू किया गया है, जिससे प्रक्रिया पहले से अधिक सहज हो गई है।

नई वेबसाइट में 'फास्टर चेकआउट' फीचर के जरिए टिकट बुकिंग के स्टेप्स कम कर दिए गए हैं, जिससे कम समय में टिकट बुक हो सकेगी। वहीं, नियमित यात्रियों के लिए 'इजीअर रिपीट बुकिंग' सुविधा भी जोड़ी गई है, जिसमें यात्रियों की जानकारी सुरक्षित रहेगी और अगली बार टिकट बुक करते समय दोबारा विवरण भरने की आवश्यकता नहीं होगी। फिलहाल वेबसाइट का बीटा वर्जन लाइव किया गया है और यात्रियों के फीडबैक के आधार पर इसमें आगे भी सुधार किए जाएंगे।

 
Priyanshi Chaturvedi 16 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.