Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
1261 करोड़ की फोरलेन सड़क में 4 साल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा
Cracks, four-lane road , develop, four year

 

सेंदरी-पेंड्रीडीह से पतरापाली तक 1,261 करोड़ रुपये की लागत से बनी फोरलेन सड़क निर्माण के महज चार साल बाद ही जगह-जगह से दरकने लगी है। सड़क के कई कंक्रीट पैनलों में गंभीर दरारें आने के कारण उन्हें उखाड़कर दोबारा बनाने की नौबत आ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों और तकनीकी मापदंडों की अनदेखी की गई, जबकि अब मरम्मत कार्य के चलते इस व्यस्त मार्ग पर जाम और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

इस मामले में अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से निर्माण एजेंसी पर कोई कार्रवाई या जुर्माना नहीं लगाया गया है। इससे पहले भी नए बस स्टैंड की कंक्रीट सड़क और हाई कोर्ट रोड के पैनलों में दरारें आने जैसे मामले सामने आ चुके हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 
 
 
Priyanshi Chaturvedi 17 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.