Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
केंद्र की अफसरों को नसीहत, तेज फैसले और बेहतर कार्यशैली पर जोर
Centre, , Emphasis , swift decision-making, work culture.

केंद्र सरकार ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार को लेकर नई गाइड जारी की है। कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर अधिकारियों को दैनिक कार्यप्रणाली में छोटे-छोटे सुधार अपनाने की सलाह दी है। गाइड में लंबी और बिना निष्कर्ष वाली बैठकों से बचने, फाइलों के तेजी से निपटारे और समय पर निर्णय लेने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़े और जनता को सेवाएं तेजी से मिल सकें।

 

केंद्र का कहना है कि लंबे समय तक सेवा देने वाले अधिकारी अक्सर पुरानी कार्यशैली और आदतों में बंध जाते हैं, जिससे सुधार की प्रक्रिया प्रभावित होती है। पत्र में अधिकारियों से आत्ममंथन करने और हर वर्ष अपनी कार्यक्षमता बेहतर बनाने का प्रयास करने की अपील की गई है। साथ ही, विषयगत प्रशिक्षण के साथ सरकारी कामकाज की व्यावहारिक प्रक्रियाओं और प्रबंधन कौशल पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई है।

Priyanshi Chaturvedi 17 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.