Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार
Gujarat ATS,  suspects linked ,Jaish module arrested.

गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी मॉड्यूल पर कार्रवाई करते हुए पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से 5 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल आबिदभाई शेरा, मोहम्मद अयूब कादीवाला, मोहम्मद पालनपुरी उर्फ खाली अयूब सुनसारा, शफिया रईस मुख्ती और मोहम्मद हसन कार्डिया के रूप में हुई है। सभी को मेहसाणा जिले के कढ़ी कस्बे में न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 24 जुलाई तक ATS की हिरासत में भेज दिया गया।

ATS के अनुसार, यह कार्रवाई 3 जुलाई को पकड़े गए जैश से जुड़े 8 संदिग्धों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर की गई। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों में से एक ने टाइम बम बनाने की कोशिश की थी, हालांकि उसका प्रयोग सफल नहीं हो सका। जांच एजेंसियां अब बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान, उर्दू में लिखे जैश-ए-मोहम्मद के साहित्य, उनके स्रोत और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और उसे कहां छिपाया गया था।

Priyanshi Chaturvedi 17 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.