Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा से ED की दो दिन पूछताछ, 30 लाख कैश पर सवाल
Mahadev betting app case, ED , Shefali Bagga

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने टीवी होस्ट और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। जांच एजेंसी ने उनके दिल्ली स्थित घर से बरामद 30 लाख रुपये नकद, अवैध बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन, विदेश यात्राओं और कथित महादेव सिंडिकेट कनेक्शन को लेकर सवाल किए। ED के अनुसार, शेफाली ने पूछताछ में बताया कि बेटिंग ऐप्स के प्रमोशनल सौदों का प्रबंधन उनके पिता विपिन बग्गा करते थे और सोशल मीडिया के जरिए यूजर्स को टेलीग्राम चैनलों तक भेजा जाता था।

ED का दावा है कि शेफाली ने अपने बयान में स्वीकार किया कि उन्होंने अवैध बेटिंग ऐप्स का प्रचार किया, जबकि उन्हें इसकी गैरकानूनी प्रकृति की जानकारी थी। एजेंसी का आरोप है कि घर से जब्त 30 लाख रुपये इसी प्रमोशनल गतिविधि से अर्जित किए गए थे। मामले में शेफाली के पिता विपिन बग्गा और भाई शिवांश बग्गा को भी समन जारी किया गया है, लेकिन दोनों अब तक ED के सामने पेश नहीं हुए हैं।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 18 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.