Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जनगणना के साथ होगा टैक्स सर्वे, प्रॉपर्टी और जलकर चोरी पर सरकार की नजर
Tax survey, alongside , census, government, water tax evasion.

मध्य प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी टैक्स और जलकर की चोरी रोकने के लिए फरवरी 2027 की जनगणना के साथ विशेष सर्वे कराएगी। इस दौरान प्रदेश के करीब 55 लाख शहरी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सभी कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और नगर निकायों को तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि टैक्स के दायरे से बाहर रह गई संपत्तियों की पहचान की जा सके।

 

जनगणना फॉर्म में संपत्ति कर और जलकर से जुड़े दो नए कॉलम जोड़ने का प्रस्ताव है। सर्वे के दौरान प्रगणक भवन के उपयोग, स्वामित्व, नगर निकाय के जल कनेक्शन, उसकी स्थिति और जलकर व प्रॉपर्टी टैक्स आईडी का सत्यापन करेंगे। इसके आधार पर नए बने मकानों का रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा और जिन संपत्तियों पर टैक्स लागू होने के बावजूद कर जमा नहीं किया जा रहा है, उन्हें नगर निकाय के रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 18 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.