Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सूरजपुर में बारिश की पहली मार में बहा नया रपटा, कई गांवों का संपर्क टूटा
constructed , Surajpur

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत डबरीपारा गांव में गोबरी नदी पर करीब 15 लाख रुपये की लागत से बना रपटा तेज बारिश के बाद बह गया। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य पूरा हुए अभी मात्र 15 दिन ही हुए थे। रपटा बहने के बाद निर्माण की गुणवत्ता और कार्य एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

रपटा क्षतिग्रस्त होने से दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अब लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन प्रशासन ने समय रहते ध्यान नहीं दिया। अब लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और जल्द से जल्द आवागमन बहाल करने की मांग की है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.