Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रदेशभर की सिंधी पंचायतों का मुखी संवाद 26 जुलाई को, समाज के अहम मुद्दों पर होगा मंथन
Sindhi panchayats, state ,community , deliberated

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के तत्वावधान में 26 जुलाई को रायपुर के जोरा स्थित प्रतिष्ठा द बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय 'मुखी संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश की करीब 120 सिंधी पंचायतों के मुखी और पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान समाज की एकता, संगठन को मजबूत बनाने, विकास की दिशा तय करने और पंचायत के नए संविधान के मसौदे पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही रिश्तों में बढ़ती दूरियां, भरोसे की कमी और पारिवारिक विवाद जैसे सामाजिक मुद्दों के समाधान में पंचायतों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श होगा।

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रायपुर शहर की सभी सिंधी पंचायतों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और मुखियों ने अपने सुझाव रखे, जबकि आयोजन की रूपरेखा तैयार करने में विकास रूपरेला, अनिल लाहौरी, मनीष पंजवानी और अमर चंदानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.