Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, उत्तराखंड-अरुणाचल में भी बारिश का कहर
Cloudburst , Jammu & Kashmir, Uttarakhand, Arunachal

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में शनिवार रात बादल फटने और भारी बारिश के बाद आई बाढ़ व भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई। अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुंछ के सुरनकोट में भूस्खलन से एक मकान मलबे में दब गया, जहां से 2 साल के मासूम समेत 5 लोगों के शव निकाले गए। किश्तवाड़ के सुर्नू इलाके में बादल फटने से कई घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा, जबकि राजौरी में धारहाल नदी का जलस्तर बढ़ने से 200 से 250 वाहन बह गए।

 

उधर, उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। वहीं, गरबाधार में भूस्खलन से रास्ता बंद होने के कारण कैलाश-मानसरोवर यात्रा के चौथे जत्थे के 50 तीर्थयात्रियों को धारचूला बेस कैंप में रोकना पड़ा। दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से हालात गंभीर बने हुए हैं। राज्य के 26 जिले, 328 सर्कल और 576 गांव प्रभावित हुए हैं। अब तक 7 लोगों की मौत, 29 के घायल होने और करीब 1.49 लाख लोगों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.