Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
स्कूल बसों की जांच में 22 वाहन फेल, सुरक्षा खामियों पर ₹53 हजार का जुर्माना
22 vehicles ,fail school bus inspection, safety lapses

राजधानी में रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड पर 38 स्कूलों की 360 बसों की सुरक्षा जांच की गई। मैकेनिकल फिटनेस और दस्तावेजों की जांच के दौरान 22 बसों में सुरक्षा संबंधी खामियां पाई गईं, जबकि स्कूलों को दो महीने पहले ही नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए थे। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित स्कूलों पर कुल 53 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और 15 दिनों के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान चालक और परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, जिसमें कई लोगों में बीपी, शुगर और कमजोर नजर जैसी समस्याएं सामने आईं।

 

जांच में कुछ चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता समाप्त मिली, कई बसों के दरवाजे ठीक से काम नहीं कर रहे थे और कुछ में सीटें भी जर्जर हालत में थीं। मई में हुए विशेष अभियान के दौरान 751 बसों में से 284 में खामियां मिलने के बावजूद दोबारा जांच में फिर कमियां सामने आने से नियमित निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। पुलिस और आरटीओ ने बस संचालकों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी, वहीं अग्निशमन विभाग ने चालक-परिचालकों को आग लगने की स्थिति में बच्चों को सुरक्षित निकालने और फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया।

Priyanshi Chaturvedi 20 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.