Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
PIB रायपुर का मीडिया दल गुजरात रवाना, विकास परियोजनाओं का करेगा अध्ययन
 PIB Raipur, media team , Gujarat, development projects

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) रायपुर की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मीडिया अध्ययन दौरे के तहत छत्तीसगढ़ के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़े 12 पत्रकारों तथा PIB के दो अधिकारियों का दल अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ। 20 से 24 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे का उद्देश्य मीडिया प्रतिनिधियों को देश की प्रमुख विकास परियोजनाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और आधुनिक तकनीकी संस्थानों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है, ताकि विकास संबंधी विषयों पर तथ्यपरक और संतुलित रिपोर्टिंग को बढ़ावा मिल सके।

 

दौरे के दौरान मीडिया दल मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना, कोचरब आश्रम, लोथल, माइक्रोन सेमीकंडक्टर प्लांट, अमूल डेयरी, इंडियन ऑयल रिफाइनरी, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सरदार सरोवर बांध, राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और गिफ्ट सिटी का भ्रमण करेगा। इस दौरान पत्रकार आधुनिक परिवहन, ऊर्जा, सहकारी मॉडल, सेमीकंडक्टर विनिर्माण, साइबर सुरक्षा और वित्तीय तकनीक जैसी परियोजनाओं का अध्ययन करेंगे, जिससे राष्ट्रीय विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों की बेहतर समझ विकसित हो सके।

Priyanshi Chaturvedi 20 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.