Since: 23-09-2009
मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन दिवंगत पूर्व विधायकों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद नियमित कार्यवाही शुरू होगी। प्रश्नकाल के साथ सरकार अध्यादेश, अधिसूचनाएं और विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्ट सदन में पेश करेगी। हालांकि सत्र के पहले ही दिन किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता, खरीफ सीजन और प्रदेश के कई हिस्सों में कम बारिश का मुद्दा सदन में गर्माने के आसार हैं। विपक्ष नियम 139 के तहत इन विषयों पर चर्चा की मांग कर सरकार से जिलेवार स्थिति और तैयारियों पर जवाब मांग सकता है।
पांच दिन के इस सत्र में कानून व्यवस्था, कथित पेपर लीक, केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित परिवारों का पुनर्वास, जमीन से जुड़े मामले और समान नागरिक संहिता (UCC) से संबंधित संभावित विधेयक भी प्रमुख मुद्दे रहेंगे। विपक्ष महंगाई, किसानों और युवाओं से जुड़े सवालों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाए हुए है, जबकि सरकार अपने विधायी एजेंडे और विकास कार्यों का पक्ष रखने की तैयारी में है। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण समिति और पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के चुनाव भी पहले दिन की महत्वपूर्ण कार्यवाही का हिस्सा होंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |