Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में 17 दिन चला आंदोलन खत्म, अनशन अब भी जारी
 17-day protest , Ken-Betwa project ends, hunger strike continues

मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में चल रहा प्रदर्शन रविवार को 17वें दिन प्रशासन की कार्रवाई के बाद समाप्त हो गया। सुबह करीब 5 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाकर उनके गांवों तक पहुंचाया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर को पुलिस ने बिगड़ती तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि समर्थकों ने हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। हालांकि धरना समाप्त हो गया है, लेकिन अमित भटनागर का आमरण अनशन जारी है।

 

आदिवासी महिलाओं के नेतृत्व में 3 जुलाई से बराना नदी के किनारे शुरू हुए इस आंदोलन में जल सत्याग्रह, चिता सत्याग्रह और फांसी सत्याग्रह जैसे प्रतीकात्मक प्रदर्शन किए गए। प्रदर्शनकारी केन-बेतवा लिंक परियोजना में कथित अनियमितताओं, पर्यावरणीय नियमों के पालन और स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे हैं। यह परियोजना मध्य प्रदेश की केन नदी के अतिरिक्त जल को उत्तर प्रदेश की बेतवा नदी तक पहुंचाने की देश की पहली नदी जोड़ो योजना है, जिसका उद्देश्य बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल उपलब्ध कराना है।

Priyanshi Chaturvedi 20 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.