Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर रेल मंडल की 4 ट्रेनों में मजिस्ट्रेट चेकिंग: 121 यात्रियों ने तोड़े नियम
Magistrate-led checks , 4 trains , Raipur Railway Division,  violated rules.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में मंगलवार को रेलवे मजिस्ट्रेट मयंक सोनी की मौजूदगी में एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए इस अभियान में कुल 121 यात्री बिना टिकट, अनियमित टिकट या बिना बुकिंग के अधिक सामान लेकर यात्रा करते हुए पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले इन यात्रियों से कुल 78,875 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस संयुक्त जांच अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) अविनाश कुमार आनंद, वाणिज्यिक चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ (RPF) और जीआरपी की संयुक्त टीमें सक्रिय रहीं।

यह सख्त जांच कार्रवाई चार प्रमुख ट्रेनों—दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और जनशताब्दी एक्सप्रेस में अंजाम दी गई। आंकड़ों के अनुसार बिना टिकट यात्रा के 68 मामलों से ₹54,365, अनियमित टिकट के 33 मामलों से ₹22,310 और बिना बुक कराए सामान के 20 मामलों से ₹2,200 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। अभियान के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा और जुर्माने से बचने के लिए हमेशा वैध टिकट लेकर यात्रा करें, प्लेटफॉर्म पर प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट लें और सामान के निर्धारित नियमों का पालन करें।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.