Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भाटापारा-हथबंध के बीच ऑटो सिग्नलिंग का काम: 4 मेमू ट्रेनें बहाल
Automatic signaling work ,  Bhatapara,  Hathbandh, 4 MEMU trains

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण ट्रेन परिचालन में आंशिक संशोधन किया है। रेलवे ने पूर्व में रद्द की गई अपनी सूची में बदलाव करते हुए 4 मेमू ट्रेनों को बहाल (रिस्टोर) कर दिया है, जो 23 जुलाई को अपने निर्धारित समय पर ही संचालित होंगी। इनमें 68728 रायपुर-बिलासपुर, 68734 बिलासपुर-कोरबा, 68733 कोरबा-बिलासपुर और 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू शामिल हैं, जिससे दैनिक रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

दूसरी ओर, इस इंजीनियरिंग कार्य के चलते 4 ट्रेनें अब भी रद्द रहेंगी। इनमें 23 जुलाई को चलने वाली कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203), रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204), रायपुर-गेवरा रोड मेमू (68746) और 24 जुलाई की कोरबा-रायपुर मेमू (68745) शामिल हैं। इसके अलावा 23 जुलाई की 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू का आंशिक परिचालन किया जाएगा और यह केवल बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पूर्व NTES या आधिकारिक हेल्पलाइन के जरिए ट्रेनों की स्थिति जांचने की अपील की है।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.