Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
भाजपा ने कांग्रेस भवन घेरा तो कांग्रेस ने प्रदेशभर में किया प्रदर्शन
 BJP laid , Congress Bhawan, Congress , state

नीट पेपर लीक मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायपुर स्थित कांग्रेस के राजीव भवन का घेराव किया, जहां दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। वहीं कांग्रेस ने रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस ने गुरुवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों में भी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

 

प्रदेशभर में बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़, महासमुंद, कांकेर और अन्य जिलों में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। दूसरी ओर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राहुल गांधी पर संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी कांग्रेस पर आंदोलन के जरिए राजनीतिक माहौल खराब करने और युवाओं के मुद्दों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

Priyanshi Chaturvedi 23 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.