Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बुरहानपुर के 100 साल पुराने सुभाष स्कूल की इमारत जर्जर, सुरक्षा के लिए दो शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Burhanpur,100-year-old Subhash School ,two shifts , safety

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर स्थित ब्रिटिशकालीन शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय की जर्जर इमारत को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। वर्ष 1916 में स्थापित इस करीब 100 साल पुराने विद्यालय की कई कक्षाओं की छतें क्षतिग्रस्त हैं, बरसात में पानी टपकता है और कई जगह तिरपाल लगाकर व्यवस्था की गई है। स्कूल में 500 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। छात्रों ने प्रशासन से नए भवन के निर्माण या पुराने भवन के नवीनीकरण की मांग करते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर हर्ष सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण कर जर्जर 12 कमरों में पढ़ाई तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी रोहिणी पवार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षाओं का संचालन अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दो शिफ्ट में किया जाएगा। नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दूसरी जगह कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि बारिश के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 23 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.