Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
CJP प्रदर्शन पर भावुक हुए रघुवीर यादव, बोले- मासूम बच्चों पर हुई दरिंदगी माफ नहीं होगी
Raghubir Yadav ,CJP protest, innocent children

CJP के जेनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर कथित लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रघुवीर यादव ने गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों के साथ हुई घटना ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इन बच्चों का कसूर क्या था और कहा कि खाकी वर्दी में बच्चों के साथ हुई कथित बर्बरता केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि मानवता का भी सवाल है। रघुवीर यादव ने कहा कि ऐसी दरिंदगी को "पूरी सृष्टि कभी माफ नहीं करेगी।"

 

वीडियो के अंत में अभिनेता भावुक नजर आए और आंदोलन में शामिल छात्रों और बच्चों के प्रति अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि उनका "जिस्म का कतरा-कतरा" इन बच्चों के साथ है और उनके साहस को सलाम करता है। रघुवीर यादव ने भरोसा जताया कि संघर्ष कर रहे युवा अपने उद्देश्य में सफल होंगे। हालांकि, घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन का पक्ष अलग है, जबकि पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस जारी है।

Priyanshi Chaturvedi 23 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.