Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देशभर में मानसून का कहर, 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; सूरत में 4 घंटे में 4 इंच बारिश
Monsoon , country, rain alert , 7 states, rainfall,

देश के कई हिस्सों में मानसून का असर तेज बना हुआ है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से पिछले 60 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। गुजरात के सूरत में महज चार घंटे में चार इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे भेड़ावल और सीमादा नदियां उफान पर हैं। बाढ़ जैसे हालात के बीच 2,244 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में तीन जिलों में रेड, 11 में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के चलते अहमदाबाद-मुंबई रेल मार्ग पर सात ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश के 69 जिलों में भी बारिश का अलर्ट है, जबकि महाराष्ट्र के नासिक में लगातार बारिश से गोदावरी नदी उफान पर आ गई है और रामकुंड समेत कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं। दूसरी ओर, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में 6.53 लाख लोग प्रभावित हैं और पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 41 पहुंच गया है। प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य में जुटी हैं।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 23 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.