Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जंतर-मंतर प्रदर्शन में तनाव, पुलिस से झड़प पर FIR; अभिजीत दीपके ने भाजपा पर लगाए आरोप
Jantar Mantar protest,  police,Abhijit Deepke, BJP

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि भाजपा के भेजे गए लोग प्रदर्शनकारियों के बीच घुसकर पत्थरबाजी कर रहे हैं। वहीं, बुधवार रात जंतर-मंतर से करीब एक किलोमीटर दूर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में दो एसीपी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए, जबकि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन भी प्रभावित रहा। इस मामले पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय हस्तक्षेप करेगा।

पुलिस के अनुसार, कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग पर कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकी, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में NEET पेपरलीक मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। राज ठाकरे ने कहा कि 26/11 मुंबई हमलों के बाद जिस तरह तत्कालीन गृह मंत्री को हटाया गया था, उसी तरह मौजूदा शिक्षा मंत्री को भी पद से हटाया जाना चाहिए।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 23 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.