Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर के देवेंद्र नगर थाने में ई-मालखाना 2.0 की शुरुआत
Launch ,e-Malkhana 2.0 , Raipur

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने तकनीक आधारित पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को मध्य जोन स्थित देवेंद्र नगर थाने में 'ई-मालखाना 2.0' प्रणाली का विधिवत शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले द्वारा किया गया। इस मौके पर डीसीपी तारकेश्वर पटेल, एडीसीपी विवेक शुक्ला और थाना प्रभारी दीपेश सैनी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस नई डिजिटल व्यवस्था के तहत थाने में मुकदमों से जुड़े जब्त सामान का आधुनिक, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से रखरखाव व प्रबंधन किया जा सकेगा।

ई-मालखाना 2.0 ऐप के जरिए जब्त प्रत्येक संपत्ति का पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज कर उस पर एक यूनिक बारकोड लगाया गया है। इस बारकोड को स्कैन करते ही सामान से जुड़ी सभी जानकारियां तुरंत स्क्रीन पर सामने आ जाएंगी, जिससे मालखाने के सत्यापन, रखरखाव और कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत करने की प्रक्रिया काफी सरल व पारदर्शी हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले कोतवाली, गंज और मोदहापारा थानों में भी यह सिस्टम लागू किया जा चुका है और जल्द ही इसे कमिश्नरेट के सभी थानों में चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की योजना है।

Priyanshi Chaturvedi 24 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.