Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पेपर लीक पर पीएम मोदी का आधी रात वीडियो संदेश: बोले- लाएंगे सख्त कानून
PM Modi, midnight video message , paper leak

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार आधी रात को एक वीडियो संदेश जारी कर NEET-UG पेपर लीक मामले पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक लाखों छात्रों और उनके परिजनों के लिए पीड़ादायक है और सरकार इस पर कड़ा रुख अपना रही है। पीएम ने घोषणा की कि Fast-Track Courts के गठन और दोषियों के लिए कठोर सजा के प्रावधान वाला एक विधेयक तैयार किया गया है, जिस पर कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद इसे अगले हफ्ते संसद में पेश कर जल्द पास कराने का प्रयास किया जाएगा।

दूसरी ओर, पीएम के इस संदेश पर विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की है। CBI द्वारा की जा रही जांच के बीच CJP जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन कर रही है। नेताओं का कहना है कि आधी रात को वीडियो जारी करने के बजाय सरकार को शिक्षा मंत्री को हटाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Priyanshi Chaturvedi 24 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.