Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
CJP और सरकार के बीच आज दिल्ली में दूसरे दौर की वार्ता
Second round , talks , CJP ,overnment , Delhi

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच आज दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरे दौर की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर हुई बातचीत बेनतीजा रही थी, जिसके बाद CJP ने किसी तटस्थ स्थान (न्यूट्रल वेन्यू) पर वार्ता की शर्त रखी थी। इस बीच, सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया है; देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

दूसरी ओर, CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दावा किया है कि सरकार भारी दबाव में है और इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देर रात वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक पर कड़ा कानून लाने का आश्वासन देना पड़ा। हालांकि, CJP ने साफ कर दिया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका देशव्यापी प्रदर्शन जारी रहेगा। आज प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली के राजीव चौक और लोक कल्याण मार्ग समेत 17 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

Priyanshi Chaturvedi 24 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.