Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल मेट्रो में आज से बड़ा बदलाव, हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
Bhopal Metro ,starting today: trains , 15 minutes.

भोपाल मेट्रो शनिवार से नए शेड्यूल के साथ संचालित होगी। अब सुभाष नगर से एम्स के बीच मेट्रो दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी और प्रतिदिन कुल 50 ट्रिप लगाएगी। पीक आवर्स में यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी, जबकि अन्य समय में 30 मिनट के अंतराल पर सेवा उपलब्ध रहेगी। इससे पहले मेट्रो केवल सिंगल ट्रैक पर चल रही थी और ट्रेनों के बीच करीब 75 मिनट का अंतर था। जून में कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की मंजूरी मिलने के बाद नए सिग्नलिंग सिस्टम के तहत संचालन शुरू किया गया है।

 

यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो प्रबंधन ने नई डिस्काउंट पॉलिसी भी लागू की है। रिटर्न टिकट पर 5% और ग्रुप टिकट पर 10% की छूट मिलेगी। वहीं, एमपीएमआरसीएल मोबाइल ऐप के ई-वॉलेट रिचार्ज पर 8% से 15% तक बोनस राशि दी जाएगी। पहली मेट्रो के प्रस्थान से 15 मिनट पहले स्टेशन खोल दिए जाएंगे, ताकि यात्री सुरक्षा जांच और टिकटिंग की प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकें।

Priyanshi Chaturvedi 25 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.