Since: 23-09-2009
मध्य प्रदेश के सतना शहर में नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भरहुत नगर, धवारी समेत कई इलाकों में नलों से कीड़ों वाला दूषित पानी आने की शिकायतें सामने आई हैं। नगर निगम की सप्लाई पर निर्भर परिवारों को सुरक्षित पेयजल नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम, SCADA प्रोजेक्ट के ठेकेदार और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
दूषित पानी की सप्लाई से डायरिया, टाइफाइड, पीलिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वार्ड पार्षद का आरोप है कि महापौर और नगर निगम आयुक्त से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महामारी फैलने की आशंका के बीच वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |