Since: 23-09-2009
देश के कई राज्यों में मानसून का असर तेज बना हुआ है। गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक 40,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अहमदाबाद में भारी बारिश के चलते सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। शहर में सड़कें धंस गई हैं, ट्रैफिक सिग्नल जमीन में समा गए हैं और नेहरू नगर रोड पर 10 फीट गहरा व 15 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया है।
वहीं, असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। राज्य के 12 जिलों में 7.05 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इधर, मध्य प्रदेश के 35 जिलों, उत्तर प्रदेश के 30 जिलों और राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस बीच, मौसम में सुधार के बाद अमरनाथ यात्रा भी दोबारा शुरू कर दी गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |