Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर में अवैध पोस्टर-फ्लेक्स पर सख्ती, बिना अनुमति लगाने पर लगेगा जुर्माना
Crackdown , illegal posters, Raipur; unauthorized installation

रायपुर नगर निगम ने शहर में बिना अनुमति पोस्टर, फ्लेक्स, बैनर, होर्डिंग और पम्पलेट लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब सार्वजनिक स्थानों पर अवैध विज्ञापन लगाने पर ई-चालान के जरिए जुर्माना वसूला जाएगा। निगम ने शहर के सभी 10 जोन में पोस्टर और फ्लायर्स लगाने के लिए निर्धारित स्थान तय किए हैं। इन स्थानों के अलावा कहीं भी पोस्टर या फ्लायर लगाने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अनधिकृत विज्ञापन सामग्री हटाने या अनुमति लेने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

नगर निगम के अनुसार, तय समय के बाद विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। बिना अनुमति दुकान पर केवल प्रतिष्ठान और संचालक का नाम ही प्रदर्शित किया जा सकेगा, जबकि किसी ब्रांड या उत्पाद के प्रचार के लिए निगम की अनुमति अनिवार्य होगी। नियमों के उल्लंघन पर दुकानों पर 50 हजार रुपए तक, अवैध होर्डिंग पर कम से कम 1 लाख रुपए, बल्क विज्ञापन अभियान पर 10 हजार रुपए और बिना अनुमति हवाई विज्ञापन पर 2 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। निगम ने सार्वजनिक संपत्तियों, बिजली के खंभों, पुलों, सरकारी भवनों और ट्रैफिक सिग्नलों पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.