Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुआवजा विवाद से 700 करोड़ के सिंहस्थ फोरलेन प्रोजेक्ट पर संकट
Compensation , Simhastha ,four-lane project, jeopardy

उज्जैन में 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिंहस्थ बायपास फोरलेन प्रोजेक्ट पर मुआवजा विवाद के कारण संकट गहराता नजर आ रहा है। किसानों ने प्रशासन द्वारा तय की गई मुआवजा दर को असमान बताते हुए अपनी जमीन देने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पड़ोसी किसानों को 2.17 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि उन्हें केवल 60.48 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर का प्रस्ताव मिला है। किसानों ने चेतावनी दी है कि समान मुआवजा मिलने तक वे न तो जमीन देंगे और न ही निर्माण कार्य होने देंगे।

किसानों के बढ़ते विरोध से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों और आश्रम संचालक योग माता का कहना है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है, जबकि किसान राजेंद्र सिंह बैस ने पिछले सिंहस्थ से भी कम मुआवजा स्वीकार करने से इनकार किया है। यदि विवाद जल्द नहीं सुलझा तो सिंहस्थ बायपास फोरलेन के निर्माण की रफ्तार प्रभावित हो सकती है, जिससे परियोजना समय पर पूरी करने और सिंहस्थ मेला क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर भी अनिश्चितता पैदा हो सकती है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.