Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विदेशी ताकतें भारत को अस्थिर करना चाहती थीं: कैलाश विजयवर्गीय
Foreign , destabilize India, Kailash Vijayvargiya

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कांग्रेस पर राजनीतिक अवसरवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र आंदोलन से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं था और वह केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए बाद में मैदान में उतरी। उन्होंने कहा कि विपक्ष बंगाल चुनाव के बाद निराश था और इस मुद्दे में उसे राजनीति का नया अवसर नजर आया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को समझना चाहिए, क्योंकि देश के अनुशासन और संगठन निर्माण में संघ के स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 

विजयवर्गीय ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासित कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि प्रधान ने पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए इस्तीफा देने की पेशकश की और सामूहिक निर्णय के बाद पद छोड़ा। विजयवर्गीय ने दावा किया कि उनके इस्तीफे से उन विदेशी ताकतों की साजिश नाकाम हो गई, जो भारत में बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी अस्थिर परिस्थितियां पैदा करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का यह कदम संगठन और देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.